अलीगढ़ का घर वापसी का कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख शीघ्र
लखनऊ। धर्म जागरण समिति ने अलीगढ़ में क्रिसमस-डे पर प्रस्तावित 'घर वापसी' कार्यक्रम पर यू-टर्न ले लिय
लखनऊ। धर्म जागरण समिति ने अलीगढ़ में क्रिसमस-डे पर प्रस्तावित 'घर वापसी' कार्यक्रम पर यू-टर्न ले लिया है। समिति ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। आगे कब होगा, इस बारे में आयोजक अभी कुछ नहीं बोल रहे है। दरअसल, संसद से लेकर सड़क तक बवाल मचने और भाजपा हाईकमान की सख्ती के बाद संघ और उससे जुड़े नेताओं के पास और कोई चारा भी नहीं बचा था।
धर्म जागरण मंच के क्षेत्र प्रमुख राजेश्वर सिंह ने दावा किया कि 25 दिसंबर को अलीगढ़ में आहूत घर वापसी कार्यक्रम भले ही स्थगित कर दिया गया हो परन्तु ¨हदू धर्म में वापसी करने का काम थमेगा नहीं। जागरण से वार्ता में उन्होंने बताया कि जल्द ही आगामी कार्यक्रम की तिथि तय हो जाएगी। राजेश्वर मंच के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रशासन के दबाव में घर वापसी स्थगित की गई है। अगले कार्यक्रम में घर वापसी करने वालों की संख्या और अधिक हो जाएगी, इसकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाएगा।
सूत्र बताते हैं कि अलीगढ़ में क्रिसमस-डे पर 25 दिसंबर को होने वाले घर वापसी कार्यक्रम को स्थगित करने के निर्देश केंद्रीय स्तर से मिले हैं। मोदी सरकार की किरकिरी के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय स्तर की बैठक हुई, जिसमें इसका निर्णय लिया गया है। उसके बाद ही धर्म जागरण समन्वय समिति के विभाग संयोजक सत्यप्रकाश नवमान ने इसकी घोषणा की। कहा कि ताजा माहौल को देखते हुए ¨हदू सम्मेलन और धर्म रक्षा यज्ञ कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। इसमें हम झुके नहीं हैं। ये कार्यक्रम सदैव चलते रहते हैं, इसलिए आगे भी होते रहेंगे। दरअसल, आगरा में धर्मातरण की कुछ और ही कहानी सामने आने के बाद अलीगढ़ के पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया था। यहां कार्यक्रम की साफ मनाही थी। ऐसे लोगों से सख्ती से निबटने के आदेश जारी हैं। धर्म जागरण समिति के तमाम पदाधिकारी भी भूमिगत हो गए थे। हालांकि, आयोजक कार्यक्रम करने को लेकर अडिग थे। अलीगढ़ में कार्यक्रम को लेकर एटा से भी बड़ी संख्या में समर्थक आने वाले थे। मंगलवार को एटा में भारी संख्या में संघ, भाजपा और उनसे जुड़े ¨हदूवादी संगठन सड़क भी उतरे थे। दावा किया कि अलीगढ़ में होने वाले कार्यक्रम किसी भी दशा में होगा। मगर, रात होते-होते समिति ने कार्यक्रम टालने का एलान कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ बनाए गए थे। इस कारण कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके नाथ संप्रदाय के जुड़े संत भी जुट गए थे।