आगरा में गाय के हमले में विदेशी पर्यटक घायल
लखनऊ। विश्व की सर्वश्रेष्ठ धरोहर में से एक ताजमहल के दीदार को पहुंची एक विदेशी पर्यटक गाय के हमले मे
By Edited By: Published: Sat, 29 Nov 2014 11:21 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 11:21 AM (IST)
लखनऊ। विश्व की सर्वश्रेष्ठ धरोहर में से एक ताजमहल के दीदार को पहुंची एक विदेशी पर्यटक गाय के हमले में घायल हो गई। यह हादसा आज सुबह करीब दस बजे ताजमहल के पूर्वी गेट पर हुआ।
ताजमहल के पूर्वी गेट को वीआइपी गेट माना जाता है लेकिन यहां पर भी पशुओं का जमावड़ा रहता है। आज सुबह एक विदेशी महिला सैलानी को गाय ने सींग मारकर घायल कर दिया। उसको एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां आगरा तथा ताज को लेकर बेहद संजीदा हैं वहीं जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण ही वीआइपी पूर्वी गेट पर पशुओं का जमावड़ा रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें