कौशांबी जिला जेल में सजायाफ्ता की मौत, परिवारवाले आक्रोशित
लखनऊ। कौशाबी के जिला कारागार में आज दिन में एक सजायाफ्ता की मौत हो गई। बैरक के अन्य कै
लखनऊ। कौशाबी के जिला कारागार में आज दिन में एक सजायाफ्ता की मौत हो गई। बैरक के अन्य कैदी बता रहे हैं कि ठंड लगने से मौत हुई है जबकि जेल प्रशासन ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
सजायाफ्ता की आज मौत के बाद से आक्रोशित बंदियों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह जेल प्रशासन ने बंदियों को शात कराया। सजायाफ्ता के परिवारवालों को जब मौत की जानकारी हुई तो उन्होंने जेल प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवारवालों में आक्रोश है।
कौशांबी के सदर कोतवाली के कैनी के श्रीकृ़ष्ण 45 पुत्र इंद्रपति गाव के ही हरिश्चंद्र उर्फ नीलू हत्याकाड का आरोपी था। सेशन कोर्ट से श्रीकृष्ण को सजा हो चुकी थी। श्रीकृष्ण जिला कारागार में बंद था। जेल में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में कंबल नहीं है। कल एमएलसी सूरजभान करवरिया के मुआयने में इसकी तस्दीक भी हुई थी। आइजी जेल लखनऊ को इसकी जानकारी दी गई। आज भोर में बैरक नंबर तीन में बंद श्रीकृष्ण की मौत हो गई। बंदियों का कहना है कि ठंड लगने से श्रीकृष्ण की मौत हुई है। बंदी की मौत पर जेल प्रशसन ने चुप्पी साध रखी थी। श्रीकृष्ण के परिवारवाले आज मुलाकात के लिए आए थे। नौ बजे तक उनको जानकारी नहीं दी गई। परिजनों को करीब 9:30 बजे जब मौत की जानकारी हुई तब इन लोगों ने एक कागज पर जेल प्रशासन ने हस्ताक्ष्र कराने का प्रयास किया। मौत की जानकारी होते ही परिजन हंगामा करने लगे। सूचना डीएम को दी गई। डीएम राजमणि यादव ने सदर एसडीएम नरेंद्र बहादुर को भेजकर शव का पंचनामा भरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारवाले जेल प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जेल अधीक्षक एलएन दोहरे का कहना है कि बंदी की हार्टअटैक से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एक और बंदी इलाहाबाद रेफर
कौशाबी जिला जेल के हालात बद से बदतर हैं। कैदियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल आदि नहीं दिया जा रहा है। श्रीकृष्ण की मौत का मामला ठंडा होता, इसी बीच आज दोपहर करीब 12 बजे हत्या के आरोप में बंद पूरामुफ्ती के मोहनापुर के रामनाथ की हालत बिगड़ गई। रामनाथ की हालत गंभीर थी। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर इलाहाबाद के एसआरएन रेफर कर दिया गया है।