छात्राओं से छेड़खानी में छात्रनेता अमर पासवान गिरफ्तार
लखनऊ। विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में छेड़खानी के मामले बढ़ने लगे हैं। एक ऐसे ही मामले में
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 04:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 04:20 PM (IST)
लखनऊ। विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में छेड़खानी के मामले बढ़ने लगे हैं। एक ऐसे ही मामले में गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता ने एक छात्रा से छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक गिरफ्तार छात्रनेता अमर पासवान पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। एनएसएस समन्वयक की तहरीर के अनुसार उसने एनएनएस कैंप के दौरान छात्रा से छेड़खानी की। छात्राओं ने शनिवार को पुलिस से शिकायत की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें