ग्राम रोजगार सेवकों ने किया गोमती नदी में जल सत्याग्रह
लखनऊ। अपनी मांगों कानिस्तारण नहीं होने से नाराज ग्राम रोजगारों सेवकों ने आज गोमती नदी म
लखनऊ। अपनी मांगों कानिस्तारण नहीं होने से नाराज ग्राम रोजगारों सेवकों ने आज गोमती नदी में जल सत्याग्रह करने का प्रयास किया। दस प्रदर्शनकारियों के नदी में कूदने से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार को मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शनकारी नदी से बाहर निकले। इस दौरान दिनभर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
नियमित कर राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने सहित कई मांगों को लेकर लक्ष्मण मेला स्थल में ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर तीसरे दिन भी सैकड़ों की सख्या में प्रदर्शनकारी गोमती किनारे जमा रहे। नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को विधान भवन के सामने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर फल वितरित कर उनकी सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करने का ऐलान किया है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोपहर एक बजे करीब दस प्रदर्शनकारियों ने अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी, जिससे थोड़ी देर अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के आश्वासन बाद दस मिनट में सभी प्रदर्शनकारी नदी से बाहर निकल आए। इसके बाद दिनभर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों की मानमनौवल का दौर जारी रहा। समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं होती है, तो बुधवार को फिर से जल सत्याग्रह किया जाएगा।