गोंडा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या
लखनऊ। गोंडा में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सिंह की गोली मार
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:51 AM (IST)
लखनऊ। गोंडा में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावार एक बाइक पर सवार थे और उन्होंने काफी नजदीक से ओम प्रकाश सिंह पर तीन गोलियां दागी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सिंह का ईंट भट्ठा भी है। वजीरगंज के टिकरी गांव में आज ओम प्रकाश अपने आवास से पैदल ही ईंट के भट्ठे की ओर जा रहे थे। इतने से पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। उन्होंने करीब पहुंचते ही ओम प्रकाश सिंह पर तीन गोलियां दाग दीं। ओम प्रकाश सिंह गिर पड़े और उनके गिरते ही मुंह ढके बाइक सवार भाग निकले। हत्या का कारण अभी तक किसी को समझ नहीं आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल करने में जुटी है। ं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें