मान गए भाजपा विधायक, आत्मदाह की घोषणा वापस
लखनऊ। पीलीभीत में विकास कार्यो में उपेक्षा बरते जाने से आहत आत्मदाह की घोषणा करने वाले भाज
लखनऊ। पीलीभीत में विकास कार्यो में उपेक्षा बरते जाने से आहत आत्मदाह की घोषणा करने वाले भाजपा विधायक राम सरन वर्मा को उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने आज मना लिया है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक ने प्रदेश सरकार पर जानबूझ कर विकास कार्य न कराने के आरोप लगाया और दो अक्टूबर को बीसलपुर तहसील परिसर में आत्मदाह करने का एलान किया था। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने पूरे मामले को शासन तक पहुंचा कर भाजपा विधायक के गुस्से को शांत कराया।
आज पीलीभीत में प्रेस वार्ता में खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने बताया कि 21 सितंबर को मीडिया से भाजपा विधायक राम सरन वर्मा की घोषणा के बारे में जब जानकारी हुई तो तुरंत इसे संजीदगी से लिया गया। पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी हस्तक्षेप किया और विकास कार्य कराने पर किस स्तर से लापरवाही हुई, इसकी जांच कराई गई। राज्यमंत्री ने बताया कि निर्माण एजेंसी के कर्ता-धर्ताओं को साफ बता दिया गया है कि काम हर हाल में कराने होंगे नहीं तो विदा कर दिए जाएंगे। वार्ता क्रम में भाजपा विधायक राम सरन वर्मा ने बताया कि पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और राज्यमंत्री रियाज अहमद ने फोन कर विधायक निधि सेविकास कार्यो कराने और जेई सालिगराम को हटाने का आश्वासन दिया है। इसलिए वह आत्मदाह की घोषणा वापस लेते हैं।