विदेश कमाने गया कुशीनगर का धर्म परिवर्तन कर लौटा
लखनऊ। कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के ग्राम सुमही बुजुर्ग निवासी बिजली गुप्ता पाच वर्ष पूर्व सऊ
By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 05:42 PM (IST)
लखनऊ। कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने के ग्राम सुमही बुजुर्ग निवासी बिजली गुप्ता पाच वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने गया था। वहां किन्ही परिस्थितियों से प्रेरित होकर धर्म परिवर्तन कर लिया। अब उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया है। घर लौटने पर उसने अपने बीबी और बच्चों को भी मुस्लिम बना दिया। उसके पाच बच्चे हैं। बीबी को 11 नवंबर 2013 को घर धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बना दिया। बीबी बच्चों के सामने कोई विकल्प नहीं था। उन सभी ने धर्म परिवर्तन करा लिया। अपने पिता और अन्य दो भाइयों पर भी दबाव बनाया लेकिन वह तैयार नहीं हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें