पुलिस पिटाई से हालत बिगड़ने पर भड़के लोगों ने सिपाही को पीटा
लखनऊ। कुशीनगर में पुलिस की पिटाई के बाद एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने से भड़के लोगों ने सिपा
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 05:12 PM (IST)
लखनऊ। कुशीनगर में पुलिस की पिटाई के बाद एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने से भड़के लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। विवरण के मुताबिक कुशीनगर के ग्राम रहसु में दो पक्षों बीच भूमि विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। वहां पुलिस ने उस व्यक्ति की पिटाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। तब दो सिपाही उसे फाजिलनगर अस्पताल लेकर आए। यह देख अस्पताल पर जुटे लोग भड़क गए और सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। दो सिपाहियों में से एक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। रामचंद्र नामक सिपाही को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। घायल सिपाही को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें