नोएडा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
लखनऊ। नोएडा में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 10:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 10:07 AM (IST)
लखनऊ। नोएडा में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मदर्सन कंपनी की बस तक ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में 15 लोग घायल भी हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर है।
नोएडा के सेक्टर 49 में आज सुबह मदर्सन कंपनी के कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री जा रही बस की भिड़ंत तेज रफ्तार ट्रक से हो गई। इस भिड़ंत में बस में बैठी दो महिलाओं तथा एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ट्रक के एक सहायक की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें