छेड़खानी से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
लखनऊ। वाराणसी के लंका के सामने घाट स्थित शिवाजी नगर कालोनी में बीती रात छेड़खानी से परे
लखनऊ। वाराणसी के लंका के सामने घाट स्थित शिवाजी नगर कालोनी में बीती रात छेड़खानी से परेशान कक्षा 12 की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें छात्रा ने अपने स्कूल के ही एक छात्र पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक निजी फर्म में काम करने वाले वीरेंद्र तिवारी दो साल से सामने घाट स्थित शिवाजी नगर में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी दो संतानों में बेटी दीप शिखा तिवारी (17) नगवां क्षेत्र स्थित तुलसी विद्या निकेतन में कक्षा 12 की छात्रा थी। आरोप है कि स्कूल का ही एक छात्र बराबर उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने इसकी जानकारी परिवार को दी लेकिन परिवार वालों ने टाल दिया। इस बीच स्कूल की छुट्टी होने पर भी उसके साथ छेड़छाड़ हुई तो वह इसकी शिकायत करने लंका थाने गई लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। इसके बाद वह घर आई और दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गई। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें छात्रा ने अपने दर्द को उकेरते हुए स्कूल के ही छात्र आदर्श पांडेय पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।