सहारनपुर में मामूली विवाद में दो दर्जन घायल
लखनऊ। उत्तराखंड तथा हरियाणा की सीमा से सटे सहारनपुर में आज एक मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 09:44 AM (IST)
लखनऊ। उत्तराखंड तथा हरियाणा की सीमा से सटे सहारनपुर में आज एक मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। इसमें पथराव के साथ तोड़फोड़ व फायरिंग भी हुई। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए रबर बुलेट का भी प्रयोग करना पड़ा। इस उपद्रव में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है।
सहारनपुर के कुतबशेर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर एक निर्माण कार्य के दौरान लिंटर डालने के विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। पुलिस व प्रशासन के आने से पहले ही विवाद बढ़ता चला गया। इस दौरान पथराव तथा हवाई फायरिंग भी की गई। तोड़-फोड़ तथा पथराव के दौरान दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए रबर बुलेट का प्रयोग करना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें