लखनऊ में मिली एक और युवती की लाश
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ इन दिनों क्राइम राजधानी बन गई है। कल मोहनलालगंज में एक महिला के
By Edited By: Published: Fri, 18 Jul 2014 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 01:44 PM (IST)
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ इन दिनों क्राइम राजधानी बन गई है। कल मोहनलालगंज में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया था। आज काकोरी में नहर के किनारे एक करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिला।
लखनऊ के काकोरी थाना के मोंडा गांव में मोहम्मदपुर में आज नहर के किनारे एक युवती की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त की जा रही है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें