अधिशाषी अभियन्ता ने किया बिजलीघरों का औचक निरीक्षण
ललितपुर ब्यूरो : बुधवार को अधिशाषी अभियन्ता एसके गुप्ता ने जनपद के दो बड़े बिजलीघरों का औचक निरीक्षण
ललितपुर ब्यूरो : बुधवार को अधिशाषी अभियन्ता एसके गुप्ता ने जनपद के दो बड़े बिजलीघरों का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने बिजली व्यवस्था का जायजा लेकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पैनलों व ट्रास्फॉर्मरों की देखरेख का जायजा लिया। साथ ही समस्याएं के निराकरण हेतु जेई को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं चकाचक रखी जाएं और बिजली व्यवस्था सुचारू रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कार्य में लापरवाही न बरती जाए, कहीं कोई सूचना है तो उसे तुरन्त रिसीव कर उसका समाधान करे।
वर्तमान में आँधी-बारिश के चलते बिजली व्यवस्था का बुरा हाल बना हुआ है। कई बिजलीघरों पर ट्रिपिंग की समस्या बनी हुयी है। ऐसे में यहाँ आए दिन ब्लास्ट होते रहते है। फिर लाइनों की बात ही क्या करने। यह शिकायतें अधिशाषी अभियन्ता एसके गुप्ता के समक्ष लगातार पहुच रही थी। जिसके क्रम में बुधवार को वह बिजलीघरों का निरीक्षण करने निकल पड़े। सर्वप्रथम सुबह के समय वह तालबेहट बिजलीघर पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यहाँ की मशीनों व ट्रास्फॉर्मरों की जाँच की। एसएसओ से यहाँ की समस्याओं के बारे में जाना। जिसके बाद उन्होंने अवर अभियन्ता को व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सप्लाई रिपोर्ट देखी और लॉग शीट चेक की। कहा कि शासन की मंशानुरूप फीडरों को बिजली सप्लाई दी जाए, अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही न बरतें, यदि कोई बड़ा शट-डाउन है तो उसकी सूचना उन्हे तुरन्त दें। कहा कि लापरवाही न बरतें इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद वह शहर स्थित 66 केवी गल्ला मण्डी बिजलीघर पहुँचे। यहाँ भी उन्होंने कुछ इसी तरह का निरीक्षण किया और यहाँ भी समस्याएं जानी। बताया गया कि बारिश के सीजन में ऊपर से पानी टपकता है। जिसके क्रम में उन्होंने इसके समाधान हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रास्फॉर्मर व पैनलों की जाँच की। यहाँ कुछ भी कमी नहीं मिली।