Move to Jagran APP

कम राजस्व वसूली पर डीएम खफा

ललितपुर ब्यूरो : जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टरेट स्थित सभागार में फरवरी माह तक

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 01:19 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 01:19 AM (IST)
कम राजस्व वसूली पर डीएम खफा
कम राजस्व वसूली पर डीएम खफा

ललितपुर ब्यूरो : जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टरेट स्थित सभागार में फरवरी माह तक की कर-करेत्तर राजस्व वसूली सहित समस्त प्रकार के राजस्व कायरें की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली में कमी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुये अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये।

loksabha election banner

अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) संदभरें के अन्तर्गत मुख्यमंत्री संदर्भ तथा जिलाधिकारी संदर्भ से सम्बंधित लम्बित शिकायतों के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी संदर्भ से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने तहसील दिवस से सम्बंधित शिकायतों की भी समीक्षा की। कर एवं करेत्तर वसूली की समीक्षा के दौरान एआरटीओ, मनोरंजन कर, विद्युत विभाग, नगर विकास, चिकित्सा, सिंचाई, पीडब्ल्युडी, आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, वन विभाग आदि विभागों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभागों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष समय कम होने के बावजूद भी व्यक्तिगत प्रयास करते हुए वसूली में तेजी लायें। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लोक शिकायतों के संदर्भ सम्बंधित विभागों को प्रेषित किये जाने के बावजूद उनका अभी तक निस्तारण न किये जाने पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक दिन में शिकायतों का निस्तारण करते हुए अवगत करायें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के लम्बित रहने पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी का वेतन आहरित नहीं किया जायेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं सम्बंधित विभागों की अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.