किशोर ने खेत पर लगाई फाँसी, मौत
ललितपुर: नाराहट में एक किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर महुए पेड़ पर फासी लगाकर आत्महत्या क
By Edited By: Published: Sun, 15 Jan 2017 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 01:35 AM (IST)
ललितपुर: नाराहट में एक किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत पर महुए पेड़ पर फासी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नाराहट निवासी शोभाराम (16) पुत्र हरीराम अहिरवार शुक्र वार को अपने खेत पर गेंहू व मटर की फसल की रखवाली के लिए गया था। शनिवार सुबह छह बजे भाई अरविन्द खेत पर पहुचा तो शोभाराम का शव खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका पाया गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों के सम्बन्ध में अनभिज्ञता प्रकट की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें