Move to Jagran APP

ह़क के लिये गरजे राज्य कर्मचारी

ललितपुर : यूपी एजूकेशन मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स असोसियेशन के प्रान्तीय पदाधिकारी प्रेमपाल राणा, एवं प्रा

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 01:15 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 01:15 AM (IST)
ह़क के लिये गरजे राज्य कर्मचारी

ललितपुर : यूपी एजूकेशन मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स असोसियेशन के प्रान्तीय पदाधिकारी प्रेमपाल राणा, एवं प्रान्तीय महामंत्री श्याम सुन्दर तिवारी के निर्देश पर 24 अगस्त से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में राजकीय लिपिक कर्मचारियों द्वारा कलम बन्द हड़ताल की जा रही है। जनपद इकाई द्वारा डीआइओएस कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान कर्मचारी मैदान में डटे रहे और हक के लिये नारेबाजी की।

loksabha election banner

हड़ताल की अध्यक्षता लेखाकार बीएसए कार्यालय अरविन्द पुनीत द्वारा की गयी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा किया कि कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर डटे रहे, जिससे शासन को विवश होकर माँगें मानना पडे़। उन्होंने अनियमित स्थानान्तरण नीति के तहत किये गये स्थानान्तरण का अनुपालन न करने की बात कही एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश को अवगत कराया। स्टेनो अजय कुमार साहू ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी हड़ताल में अपनी पूर्ण सहभागिता नहीं करता है तो उसकी सूचना प्रान्तीय पदाधिकारियों को दी जायेगी। स्टेनो कपिल देव शर्मा ने कहा कि शिविर सहायकों के स्टॉपिंग पैटर्न से सम्बन्धित एवं अनियमित स्थानान्तरण और 22 सूत्रीय लम्बित माँगों में त्वरित विचार नही किया जाता है तो आन्दोलन को और उग्र रूप दिया जायेगा। कनिष्ठ सहायक रमाशकर साहू ने नारों से सदन के कर्मचारियों में समय-समय पर जोश भरा। वरिष्ठ सहायक प्रकाश रजक द्वारा शासन को चेतावनी दी गयी। मातादीन रैकवार द्वारा 22 सूत्रीय मागों को उच्चारण कर सदन को अवगत कराया गया। दोपहर लगभग 1 बजे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं मंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह व अन्य सदस्यों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय की भेंटवार्ता कर हड़ताल कर रहे किसी भी कर्मचारी से किसी प्रकार के कार्य में सहयोग करने को विवश न करने का आह्वान किया। जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा परिषदीय लिपिकों से सम्पर्क कर हड़ताल में सहयोग प्रदान की बात की। जिलाध्यक्ष ने प्रान्तीय पदादिकारियों से चर्चा की और अवगत कराया कि प्रान्तीय पदाधिकारियों की शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा 29 अगस्त को वार्ता करने हेतु लिखित पत्र जारी किया जा चुका है, जिसमें 22 सूत्रीय लम्बित माँगों पर कार्यवाही करायी जायेगी। संचालन वरिष्ठ सहायक ज्ञानेन्द्र सिंह राजपूत ने किया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक विश्वमोहन सक्सेना, संतोष नामदेव, प्रदीप कंचन, मोतीलाल केवट, रमाशकर गुप्ता, भजनलाल कुशवाह, जगमोहन, जितेन्द्र पाल, प्रेरणा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.