डीपीआरओ-सीएमएस सहित कई अधिकारी-कर्मचारी हुये सेवानिवृत्त
ललितपुर: शुक्रवार का दिन कई सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये सेवानिवृत्ति का दिन रहा। सेवानिव
ललितपुर: शुक्रवार का दिन कई सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये सेवानिवृत्ति का दिन रहा। सेवानिवृत्त होने पर जहाँ विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गयी तो वहीं परिजनों द्वारा गाजे बाजे के साथ अपने घर उन्हे ले जाया गया। बताया गया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी टी.आर.मौर्या के सेवानिवृत्त होने पर पंचायती राज कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. आर.पी.सिंह सेवानिवृत्त हुये। उनका विदाई समारोह चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। इधर यात्रिकर अधिकारी एस.एन.त्रिपाठी भी सेवानिवृत्त हुये। मुख्य विकास अधिकारी के अर्दली कमलपाल भी सेवानिवृत्त हुये। कमलपाल का विदाई समारोह विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार के मुख्य आतिथ्य में व परियोजना निदेशक सुरेश चन्द्र मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा सिंह, युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय प्रक्रिया है सेवानिवृत्ति के बाद वही लोग याद किये जाते है जिन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम किया है। इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारियों के अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिजन आदि उपस्थित रहे।