आजम खाँ का पुतला फूँका
ललितपुर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खाँ का पुतला फूँक कर जोरदार नारेबाजी की।
By Edited By: Published: Thu, 16 Apr 2015 01:41 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2015 01:41 AM (IST)
ललितपुर: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खाँ का पुतला फूँक कर जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ता घण्टाघर पर एकत्रित हुये। उनकी माँग है कि आजम खाँ को बर्खास्त किया जाये। आरोप है कि रामपुर जिले में बाल्मीकि समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन हेतु बाध्य किया जा रहा है। उनके घरों को गिराये जाने का फरमान जारी किया है। इस दौरान अभिषेक सविता, मज्जाू सोनी, गौरव चौधरी, आकाश गुप्ता, धर्मेन्द्र, अभिषेक, आदर्श, शिवम, अरविन्द, राहुल, अवधेश, अरस्तू, महिपाल, नीतेश, देवेन्द्र, सुरेन्द्र, शोभित आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें