दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पाँच घायल
तालबेहट (ललितपुर) : जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर कुल्हाड़ी भाँजी। जिससे पाँच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहाँ उनका उपचार जारी था। वहीं कुछ की हालत नाजुक होने पर उन्हे जिला अस्पताल ललितपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
कोतवाली तालबेहट के ग्राम हर्षपुर के मजरा चीमना निवासी गोविन्दी पुत्र रल्ली का गाँव के ही अरविन्द पुत्र प्रयाग सिंह से खेत की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला रहा है। रविवार की शाम गोविन्दी की 25 वर्षीय बहू प्रभा पत्नी खुशीलाल, हरीराम पुत्र महीप (25) व किशनलाल पुत्र भजनलाल (20) शाम करीब 4 बजे खेत पर उर्द की फसल काट रहे थे। इसी बीच अरविन्द पुत्र प्रयाग सिंह वहाँ आ गया और जमीन का उलाहना देकर गाली-गलौच करने लगा। इसका जब सभी ने विरोध किया तो उसने प्रभा के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था, दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर जमकर लाठी डण्डों व कुल्हाड़ी से बार किए। जिसके चलते गोविन्दी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनों पक्ष के लोगों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका उपचार जारी बना हुआ था। वहीं अरविन्द को ललितपुर जिला अस्पताल रि फर कर दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायती पत्र दे दिया था, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सका था।