गाज गिरने से महिला झुलसी
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:19 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:19 AM (IST)
तालबेहट (ललितपुर) : बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपी महिला पर अचानक गाज आ गिरी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका उपचार जारी था।
थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम गेवरा गुन्देरा निवासी मानकुँवर पत्नी जवार (28) शाम करीब 7 बजे अपने कुएं पर अदरक से घास हटा रही थी। इसी बीच आसमान से तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए ज्यों ही वह पास स्थित एक पेड़ के नीचे पहुची तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ पेड़ पर गाज गिर गयी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। महिला की चीख पुकार पर परिजन तत्काल उसके पास भागे और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे। जहाँ चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें