Move to Jagran APP

12 ब्लॉकों में चुने गए शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मंत्री

लखीमपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का चुनाव ब्लाकों पर आयोजित हुआ। अधिकांश्

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 12:02 AM (IST)
12 ब्लॉकों में चुने गए शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मंत्री
12 ब्लॉकों में चुने गए शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मंत्री

लखीमपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का चुनाव ब्लाकों पर आयोजित हुआ। अधिकांश स्थानों पर मतदान हुआ है। जबकि ईसानगर, मितौली और बांकेगंज में मतदान नहीं हुआ।

loksabha election banner

लखीमपुर ब्लॉक का चुनाव बीआरसी छाउछ पर हुआ। इसमें अध्यक्ष रजनीश वर्मा और महामंत्री आलोक मिश्र विजयी घोषित किए गए। नकहा ब्लॉक इकाई के हुए चुनाव में धीरज वर्मा अध्यक्ष और श्रुति अवस्थी महामंत्री घोषित की गईं।

पडरियातुला: शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बिजुआ में बहराइच से आए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पर्यवेक्षक आनंद कुमार पाठक, केके पाठक और आनंद मोहन मिश्र की देखरेख में ब्लॉक इकाई के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें असाडी न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया पूजागांव के अध्यापक प्रभाकर शर्मा ने अध्यक्ष पद और भीरा न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजान टांडा के अध्यापक अगम त्रिपाठी ने मंत्री पद के लिए नामांकन प्रस्तुत किया। अन्य नामांकन होने पर दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निघासन: प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व मंत्री पद पर कस्बे के आर्य कन्या प्राथमिक विद्यालय में चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ब्लाक निघासन में क ल 591 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रतीक दीक्षित तथा मंत्री पद पर निर्मल विजयी घोषित किए गए।

मोहम्मदी: एबीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र वर्मा और महामंत्री राम¨सह भारी मतों से विजयी घोषित किए गए।

पसगवां: प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर विश्वास कुमार ¨सह ने निवर्तमान अध्यक्ष पवन मिश्रा को 174 मतों से तथा मंत्री पद पर अरुण मिश्रा ने सोहन पाल ¨सह को 132 मतों से हराया।

धौरहरा: प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमेश श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। मंत्री पद पर सौरभ मिश्र भ मिथिलेश राना से 40 मतों के अंतर से ही चुनाव जीते।

ढखेरवा: रमियाबेहड़ के ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में शशिकांत वर्मा लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। हरिओम अवस्थी मंत्री पद पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए।

गोला गोकर्णनाथ: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में विजय पाल वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष एवं सतीश कुमार तिवारी निर्विरोध मंत्री चुने गए। विजय पाल वर्मा वर्ष 2002 से तीन बार निर्विरोध, दो बार चुनाव लड़कर लगातार पांचवी बार अध्यक्ष, सतीश कुमार लगातार दूसरी बार निर्विरोध मंत्री बने हैं।

बेहजम: अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आरिफ ने अपने प्रतिद्वंदी राजकिशोर वर्मा को सात मतों से पराजित किया। जबकि मंत्री पद पर मुकेश अवस्थी ने सुनील गुप्ता को 22 मतों से पराजित कर विजय हासिल की।

फूलबेहड़: ब्लॉक के लिए हुए चुनाव में छैलबिहारी मिश्रा अध्यक्ष और अजय वर्मा महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। सुबह से ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों की भीड़ जुटी रही और मतदान हुआ।

पलिया कलां: गहमा गहमी के बीच शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का चुनाव संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राकेश यादव 239 मत हासिल कर विजयी घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंदी विक्रम दत्त वर्मा को 105 वोट ही मिल सके। महामंत्री पद पर विजय प्रताप 226 वोट के साथ जीते हैं। उनके प्रतिद्वंदी अरुण कुमार मौर्या को 115 वोट ही मिल सके। मतदान में 425 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। चुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक पवन कुमार ¨सह, सागर वर्मा और विनोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.