शिव का पावन स्वरूप कल्याणकारी है
लखीमपुर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या प र जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिव तत्व पर गहन
लखीमपुर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या प र जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिव तत्व पर गहन चर्चा हुई। जिसमें शिव के पावन स्वरूप को कल्याणकारी बताया गया। डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्य विषय प्रतिपादन सामाजिक कार्यकर्ता एवं इतिहास संकलन समिति के विभाग प्रमुख राजेश दीक्षित ने किया। उन्होंने शिव को प्रकृति का निकटस्थ, पर्यावरण सुरक्षा से सर्वाधिक जुड़ा, सनातन राष्ट्रीय चेतना, शाश्वत, कालजयी, सांस्कृतिक जीवनमूल्यों का संवाहक बताया। उन्होंने शिव को राष्ट्रीय एकात्मता, सामाजिक समरसता का संवाहक बताया। जिनका युगों से यही उद्घोष है घोर हलाहल पान करूंगा, मैं जग का संताप हरूंगा। उन्होंने शिव के संदेश पर चर्चा करते हुए कहा सबके हित की कामना, सबकी मंगल भावना, राष्ट्र धर्म आराधना, यही है शिव की उपासना। इस अवसर पर डायट के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बहुत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु अध्यापक- अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।