'राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी'
पलिया कलां (लखीमपुर): भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय युवा संवाद एवं प्रतिभा स
पलिया कलां (लखीमपुर): भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नगर के मां देवी शगुन पैलेस में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय सदस्य/हरियाणा के प्रभारी पंकज चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं की हौसलाअफजाई की एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि भाजपा की नीतियों व सबका साथ सबका विकास का नारा यथार्थ रूप ले रहा है। इसमें युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने नौजवानों से सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने का भी आवाहन किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बढि़या काम कर रहे 11 प्रतिभाशाली लोगों को भाजयुमो पलिया द्वारा सम्मानित भी किया गया। जिसमें आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए राजेंद्र ¨सह, संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे रवि शर्मा, पशुओं की देखभाल कर रहे श्यामा प्रसन्न सेन, टीवी कलाकार नरेश रावत, पर्यावरण व वन्य जीव प्रेमी पर्तुल शर्मा, संगीत में नाम कमा रहे शेखर श्रीवास्तव, अंशिका मिश्रा, सूरज ¨सह, ठक्कर बापा आश्रम के अजय चौबे शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुपम अवस्थी ने की। संचालन की भार कार्यक्रम प्रमुख व भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर ¨सह ने निभाया। इस मौके पर जिला महामन्त्री शरद मिश्र, पालिका अध्यक्ष केबी गुप्ता, भाजपा नेता व समाजसेवी गजेंद्र ¨सह, शिवपाल ¨सह, जिला कार्य समिति सदस्य एड राजीव शुक्ला, विकास गुप्ता, शिवराज राणा, कार्यक्रम संयोजक आकाश गुप्ता, रवि शुक्ला, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।