अब मितौली प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
लखीमपुर: तीन ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद अब भाजपा ने मितौली ब्लॉक प्रमुख क
लखीमपुर: तीन ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद अब भाजपा ने मितौली ब्लॉक प्रमुख के पद पर निशाना साधा है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और कस्ता विधायक सौरभ ¨सह सोनू की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। इस प्रस्ताव पर कुल 124 में 87 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में फूलबेहड़, ईसानगर और बिजुआ के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रशासन को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इसमें केवल फूलबेहड़ में वो¨टग के लिए डीएम आकाशदीप ने सात जुलाई की तारीख तय की है। जबकि ईसानगर और बिजुआ के लिए वो¨टग की तारीख तय नहीं की गई है। मितौली में सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला के भाई राम खेलावन भार्गव ब्लॉक प्रमुख हैं। भाजपा नहीं चाहती कि जिले में सपा का एक भी नेता किसी पद पर रहे।