बेटियों के बिना सूना है हर त्योहार
लखीमपुर: समाजसेवी संस्था यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ब
लखीमपुर: समाजसेवी संस्था यथार्थ सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम बेटी और उनका महत्व था। मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद सभी ने होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियां थीम पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लघु नाटिका बेटी के बिना सूनी है होली, का भी मंचन हुआ, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। संस्था की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार हम सबको प्रेम और सौहार्द से रहना सिखाता है तो वहीं दूसरी ओर हमारी संस्था प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सदैव नारी के स्वाभिमान का प्रतीक है। बेटी बचाओ पर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अकेले क्या कुछ नहीं कर सकती है, उनकी संस्था इसकी मिसाल है। इस मौके पर सुनीता गुप्ता, मीनू टंडन, गुरजीत, दीपा गुप्ता, संदीपा गुप्ता, दीप शिखा गुप्ता, हर्षिता, तनु, काकू, अनामिका, अंजना आदि मौजूद रहीं।