सुबह कोहरा, दिन में धूप
लखीमपुर : गुरुवार को मौसम ठंडा रहा। सुबह होते ही कोहरे व बदली के साथ शीत लहर ने लोगों को कांपने पर म
लखीमपुर : गुरुवार को मौसम ठंडा रहा। सुबह होते ही कोहरे व बदली के साथ शीत लहर ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया, लेकिन करीब दो घंटे बाद निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने रहे। शाम ढलते ही फिर कोहरा और ठंडी हवाएं चलने लगी।
मोहम्मदी संवादसूत्र के अनुसार बढ़ती ठंड से आम जनता को प्रशासन द्वारा राहत देने व ठंड से बचाव के उपाय में नगर से लेकर ग्रामीण स्थल पर अलाव की व्यवस्था बुधवार से शुरू कराई गई है। उपजिलाधिकारी नागेंद्र ¨सह और तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि नगर में रैन बसेरा, बस अड्डे और गुलौली रोड पर लगवाया जा रहा है, जहां लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। रोडवेज पर तहसील प्रशासन द्वारा 24घंटे अलाव भी रहेगा, ताकि सुबह-शाम आने-जाने वाले यात्री को ठंड में तकलीफ न हो। वहीं रेहरिया, शंकरपुर चौराहा, ताजपुर पसगवां, जेबीगंज सहित 18 जगहों पर अलाव लगाए जा रहे है। तहसीलदार ने बताया कि पूरे विधान सभा में लेखपाल के माध्यम से गरीबों, विधवाओं को कंबल वितरण भी आज से प्रारंभ करा दिया गया है। ठंड से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। नगर पालिका की ओर से बरबर चौराहा, जामा मस्जिद सहित अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि बरबर नगर पंचायत और मोहम्मदी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अलाव व ठंड से बचाव के लिए निर्देशित किया गया है।