धनतेरस पर आज बाजारों में बरसेगा धन
लखीमपुर : शुक्रवार को धनतेरस का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इस दिन बर्तनों, सिक्कों व आभूषणों
लखीमपुर : शुक्रवार को धनतेरस का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इस दिन बर्तनों, सिक्कों व आभूषणों की खरीद भी शुभ मानी जाती है। इसे लेकर बाजार सज चुके हैं। सुबह होते ही बाजारों में भीड़ दिखाई देगी। सबसे ज्यादा रौनक शहर की जवाहर बाजार में है जिसे बर्तन बाजार के नाम से भी जाना जाता है। रामनवमी मंदिर व आसपास के बाजार में दुकानें सज चुकी हैं।
खरीदारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन त्योहारों पर जिस तरह की खरीदारी होती है वह निश्चित रूप से शुक्रवार से ही दिखाई देगी। सदर बाजार मिश्राना चौराहा समेत अनेक जगहों पर बर्तनों की बाजारें सज गई हैं। त्योहार का जोश अभी से दिखाई पड़ने लगा है। बर्तनों के अलावा आभूषणों की दुकानों पर भी खासी भीड़ है। खरीदारों की शुरुआत यहां भी हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक जोरदार खरीदारी होगी इसे लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा दी हैं। वहीं वाहनों के शोरूम भी सज गए हैं। जिन पर धनतेरस के मौके पर खरीदारी होने की उम्मीद है।