नन्हें रोजेदार : सारे रोजे रख रहे दोनों बच्चे
लखीमपुर : शहर से लगभग 40 किमी दूर ़कस्बा अलीगंज के निवासी निसार अली का नौ वर्षीय पुत्र राहत अली और न
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 10:20 PM (IST)
लखीमपुर : शहर से लगभग 40 किमी दूर ़कस्बा अलीगंज के निवासी निसार अली का नौ वर्षीय पुत्र राहत अली और नासिर अली की नौ वर्षीय पुत्री फूमी बानो ने रमजान शुरू होते ही रोजे रखने शुरू कर दिए थे। इन दोनों नन्हे रोजेदारों ने सभी रोजे रखे हैं। दोनों बच्चे मदरसे में पढ़ते हैं। इन बच्चों ने बताया कि रमजान का इंतजार हम लोग बेसब्री से कर रहे थे। इनका कहना है कि अम्मी से बहुत जिद करके रोजा रखने की इजाजत मिली। फूमी ने बताया सुबह जल्दी उठकर सहरी खाते हैं। दिन में सभी टाइम की नमाज भी अदा करते हैं। शाम को अम्मी ने हम लोगों के लिए पकौड़ी, हलुआ बनाया और फल भी मंगाए। अम्मी अब्बू के साथ हम रोज शाम को इफ्तार करते हैं और मगरिब की नमाज अदा करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें