दुधवा के लिए बेहद कम हैं 10 करोड़
लखीमपुर) : शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने अपना बजट प्रस्तुत किया। इसमें दुधवा के लिए भी बड़ी सौगात है। स
लखीमपुर) : शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने अपना बजट प्रस्तुत किया। इसमें दुधवा के लिए भी बड़ी सौगात है। सरकार ने दुधवा की कायाकल्प के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हालांकि ये रकम बेहद कम हैं, फिर भी इसके जरिए कुछ अहम काम पूरा होने के आसार तो बन ही गए हैं। बजट निर्धारण के बाद अब दुधवा पार्क प्रशासन से कार्यों का प्रस्ताव मांगा जाएगा। इसमें सुहेली नदी की डीसि¨ल्टग, जंगल के चारों ओर खाई खोदने व सोलर सिस्टम लगाना प्रमुखता होगी।
जब प्रदेश में सपा की सरकार आई थी तो दुधवा में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने की मंशा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जताई थी। इस पर ध्यान भी दिया गया, लेकिन जब इस बार 2016-17 के बजट को पेश किया जा रहा था तब शायद ही किसी को उम्मीद थी कि दुधवा के लिए अलग से पैकेज की व्यवस्था हो। प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ रुपये के इंतजाम कर दिए हैं। हालांकि दुधवा की स्थिति देखकर और यहां होने वाले कार्यों के लिहाज से यह रकम बहुत कम हैं।
इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर पीपी ¨सह ने बताया कि दुधवा में कुछ जरूरी काम होने चाहिए। जैसे सुहेली नदी की डीसि¨ल्टग। इसके लिए सालों से मांग की जा रही है। इसी नदी के जरिए दुधवा जंगल के जानवरों को पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन वह सूखी है। इसके अलावा जंगल के आस पास सटे गांवों में जंगली जानवरों विशेषकर हाथियों की पहुंच काफी आसान है। इसके लिए जंगल के चारों ओर खाई खोदी जानी है, यह कार्य भी प्राथमिकता सूची में है। पार्क कर्मियों के आवासों की मरम्मत की जानी है। वहीं पर्यटन परिसर को सोलर लाइट से युक्त करना भी आवश्यक है। हालांकि 10 करोड़ रुपये से ये संभावित कार्य पूरे हो पाएंगे इसमें संशय है, लेकिन काम शुरू जरूर हो सकेंगे।