उमस भरी गर्मी ने किया पस्त
लखीमपुर : मौसम के पारे ने बुधवार को भी लोगों को पस्त करके रख दिया है। 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुं
लखीमपुर : मौसम के पारे ने बुधवार को भी लोगों को पस्त करके रख दिया है। 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचे पारे ने लोगों को सड़कों पर छाया तलाशने व सिर पर कपड़ा बांधने के लिए मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज उमस व धूप की तपिश लोगों के लिए असहनीय साबित हुई। सड़कों के किनारे शर्बत व जूस कार्नर पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग दोपहर में घरों या प्रतिष्ठानों में बैठे रहे।
बुधवार को भी सूर्यदेव का तेज लोग बर्दाश्त नहीं कर सके। अधिकत तापमान 40.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भले ही बीते दो दिनों की अपेक्षा मौसम का पारा बुधवार को दो संख्या नीचे आ गया फिर भी इतनी तेज धूप से लोग दिन भर परेशान रहे। आते जाते लोग छाता लेकर या मुंह बांध कर निकले। जब कि अधिकांश लोग तो अपने घरों या प्रतिष्ठानों में पंखे या कूलर के सामने बौठे रहे। सुबह सूर्योंदय के साथ ही बढ़ी गर्मी व उमस से लोग परेशान होने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप की तपिश भी बढ़ती गई। ठीक दोपहर को तपिश लोगों के लिए बर्दाश्त के बाहर रही।
पूरे दिन तपिश से लोग परेशान रहे। धूप से बचने के लिए इंसान तो इंसान जानवर तक छाया तलाशते रहे। दोपहर से सड़के तक सूनी हो गई। प्यास से सूखते गले को तर करने के लिए लोग पानी पी-पी कर राहत पाने की कोशिश करते रहे। सूर्यास्त के बाद भले ही तपिश कम हुई पर उमस रात तक कायम रही। भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान हैं। ठंडी हवा के लिए लोग शाम को पार्क, मैदान या छतों पर बैठक कर राहत पाने का प्रयास करते रहे।