लापता युवक का शव कुएं में मिला
लखीमपुर : पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुका में बीते कई दिनों से गायब चल रहे युवक का शव संद
लखीमपुर : पसगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुका में बीते कई दिनों से गायब चल रहे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़े होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कुआं से बाहर निकलवाया।
जानकारी के अनुसार पसगवां क्षेत्र के ग्राम जमुका निवासी अबरार उर्फ टल्लू (40) पुत्र सहिउद्दीन शाह बीते लगभग छह दिन पहले अचानक घर से गायब हो गया था। इसकी खोजबीन भी परिवारीजनों द्वारा की गयी, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार की दोपहर गांव के दक्षिण दिशा में स्थित कुएं के पास से गुजरने पर लोगों को दुर्गंध का एहसास होने पर जब ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो उसमें शव उतरा रहा था। इसकी शिनाख्त गायब चल रहे अबरार के रूप में हुई। मृतक की पत्नी समीम बेगम के अनुसार उसके पति ने 15 बीघा खेत बटाई पर लेकर गेहूं की खेती की थी इसमें कुछ पैदा न होने से वह परेशान चल रहा था वहीं गांव में शराब को घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की चर्चाएं जोरों पर हो रही थी। मृतक के पांच बच्चे हैं। राजू (14) फिरोज(10), मुगलेआजम (8), सहबाज (4) व लड़की गुलसन (12) है।