प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी गई धनराशि
लखीमपुर : पड़ोसी मुल्क नेपाल आये भूकंप से पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी के पसगवां मंडल
लखीमपुर : पड़ोसी मुल्क नेपाल आये भूकंप से पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी के पसगवां मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या किरन खरे के नेतृत्व में सहज संग्रह केंद्र का आयोजन किया। इसमें एकत्रित की गई हजारों रुपयों की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी गई।
काठमांडू में भूकंप की चपेट में आने से त्रासदी से ग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पसगवां में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कमेटी की सदस्या किरन खरे व पसगवां मंडल अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी के सहसंयोजन में आयोजित किए गए राहत शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से लगभग 12 हजार रुपये एकत्रित हुए। एकत्रित की गई धनराशि प्रधानमंत्री राहतकोष के माध्यम से नेपाल के भूकंप पीड़ितों के सहायतार्थ भेजी जाएगी। शिविर में अजय खरे, एडवोकेट आशीष खरे, महेंद्र प्रताप ¨सह, अनिल शुक्ला, मनोज खरे व अजय कुमार ¨सह आदि लोगों ने सहयोग किया। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्या किरन खरे ने क्षेत्रीय जनता से आपदा ग्रसित पड़ोसी राष्ट्र के वा¨शदों के लिए हरसंभव मदद की अपील भी की।