उप चुनाव में मतदाताओं में दिखा उत्साह
फूलबेहड़ (लखीमपुर) : विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत गूम में गुरुवार को प्रधान पद का उपचुनाव
फूलबेहड़ (लखीमपुर) : विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत गूम में गुरुवार को प्रधान पद का उपचुनाव हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलता रहा। हालाकि मतदान की गति दोपहर से काफी धीमी पड़ गई। जबकि सुबह मतदान शुरू होते ही मतदाताओं मे काफी जोश रहा। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यहा की ग्रामप्रधान उमादेवी का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया था। जिससे उमादेवी को प्रधान पद से हटा दिया गया था। तभी से यह सीट रिक्त चल रही थी। 12 नवंबर को नामाकन में कमलेश कुमार, कामता प्रसाद, बैजनाथ ने प्रधान पद के उम्मीदवार की दावेदारी की थी। गुरुवार को हुए मतदान में तीन पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण रहा। दोपहर दो बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में बुजुर्ग भी वोट डालने में पीछे नहीं रहे।रदहियामानपुर के पोलिंग बूथ पर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला मुनकिया अपने पोता बृजेश के साथ वोट डालने पहुंची। वहां अपना पहचान पत्र दिखाया और वोट डाला। युवा मतदाता भी नजर आए।