मान ली गई बात, अनशन खत्म
लखीमपुर) : उत्तर प्रदेश गन्ना समिति कर्मचारी संघ की विगत 17 दिनों से चल रहा आदोलन बुधवार को समाप्त ह
लखीमपुर) : उत्तर प्रदेश गन्ना समिति कर्मचारी संघ की विगत 17 दिनों से चल रहा आदोलन बुधवार को समाप्त हो गया। अनशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हुआ। अपनी एक सूत्रीय माग को लेकर 13 अक्टूबर से धरने पर बैठे कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के बाद 26 अक्टूबर से धरना भूख हड़ताल में तब्दील हो गया था। भूख हड़ताल के चौथे दिन संघ के प्रदेश अध्यक्ष फारुक सिद्दीकी ने आदोलित कर्मचारियों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मागों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया। तो उनका यह धरना स्थगित है जो कि पुन: मागों को लेकर आदोलन के लिए विवश होंगे।
गन्ना समिति परिसर पर धरने पर बैठे कर्मचारियों की माग थी कि न्यायालय व गन्ना आयुक्त के निर्देशों के बावजूद भी उनकी नियुक्ति नहीं कराई जा रही है। जिस कारण कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मागों पर विचार नहीं किया गया। तो उनकी भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रखेंगे। कर्मचारियों की माग को लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष फारुक सिद्दीकी ने गन्ना आयुक्त से वार्ता करने के बाद उनके आश्वासन पर कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया। आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ ने धरने को स्थगित किया। इस मौके पर नरेंद्र मिश्रा, हरिनारायन बाजपेई, चंद्रशेखर, अशोक, प्रमोद, संदीप, नईम खा, शिशुपाल, प्रेमशकर, प्रेमचंद्र, रामकुमार, रमाशकर, बाबूराम, रमेश चंद्र मौजूद रहे।