धनतेरस पर बाजारों में खूब बरसा धन
लखीमपुर : जिले में धनतेरस के मौके पर करीब दो करोड़ के आस-पास का कारोबार हुआ। व्यापारियों ने सोने चां
लखीमपुर : जिले में धनतेरस के मौके पर करीब दो करोड़ के आस-पास का कारोबार हुआ। व्यापारियों ने सोने चांदी के जेवरों से लेकर वाहनों आदि की बिक्री कर अच्छा व्यापार किया। रात तक दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ रही।
शहर समेत पूरे जिले में धनतेरस के पर्व पर करोड़ों का कारोबार हुआ। अनुमानित तौर पर जिले भर में करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ। इसमें लगभग 50 लाख से ज्यादा के गहनों की खरीद हुई। जिसमें सोने व चांदी के जेवर शामिल हैं। आभूषण विक्रेता हर्षचंद्र सेठ को मुताबिक सोने व चांदी दोनों में करीब 50 लाख से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वहीं वाहनों की दुकानों पर भी दिन भर खरीदारों की लाईन लगी रही। जिले भर में करीब 75 लाख से ज्यादा के दुपहिया व चौपहिया वान बिके। बताते हैं कि जिले भर में करीब 75 लाख के आस-पास दुपहिया व चौपहिया वाहन बिके हैं। जब कि बर्तन विक्रेताओं में मोहन सिंह, दीपक कुमार, ऋतुराज, रामकृष्ण सिंह ने नरेश पाठक व अजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में करीब पौने एक करोड़ का बर्तनों का कारोबार किया गया।
- खूब बिके पीतल व स्टील के बर्तन
जागरण कार्यालय, लखीमपुर : धनतेरस के पर्व पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। शहर की बर्तन बाजार समेत विभिन्न जगहों पर लगी बर्तनों की दूकानों पर लोगों ने बर्तनों की खरीदारी की। सुबह करीब दस बजे से शुरू हुई बर्तनों की खरीद देर शाम तक हुई। बर्तन बाजार में इस मौके पर मौके पर पैर रखने की जगह नहीं थी।
धनतेरस के पर्व पर शहर की नया बाजार, जवाहर बाजार समेत सदर चौराहा व बेहजम रोड पर बर्तनों की खूब खरीदारी की गई। ज्यादातर लोगों ने स्टील के बर्तन खरीदे। शहर की बर्तन बाजार में पैर रखने भर की जगह नहीं रही। बर्तन बाजार के व्यापारी गोपाल सिंह की दूकान पर सुबह से खासी भीड़ रही। लोगों ने मुरादाबादी बर्तन खरीदे वहीं मद्रास के बर्तनों की भी खूब मांग रही। लक्ष्मी नारायण गुप्ता दूकान पर भी ग्राहक दूर तक खड़े नजर आए। बर्तन विक्रेता अजय अग्रवाल की भी दुकान पर लोगों ने पीतल के साथ-साथ स्टील के बर्तनों खरीदे। बेहजम रोड स्थित बर्तन विक्रेता ऋतुराज तिवारी बताते हैं कि ज्यादातर स्टील के बर्तन बिके हैं, लोग मद्रास के बर्तनों में नई तरह के गिलास, लोटे व अन्य सामान खूब खरीद रहे हैं। बर्तन विक्रेता रामकिशोर बताते हैं कि सुबह से दोपहर तक करीब 50 हजार की बिक्री हुई है। अभी शाम तक अच्छा व्यापार हो जाने की उम्मीद है।
इनसेट::: सोने चांदी,बाइक और इलेक्ट्रानिक शोरूम भी हुए गुलजार
फोटो: 21एलएके019,020,021व022: ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी करते लोग, ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी करते लोग, इलेक्ट्रानिक शोरूम पर भी लगी खरीद्दारों की भीड़ व बाइक शोरूम पर भी गाड़ियां खरीदने पहुंचे लोग
जागरण कार्यालय, लखीमपुर: धनतेरस के पर्व पर शहर में जहां लोगों ने बर्तनों की खरीदारी की, वहीं सोने चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रानिक उपकरणों संगीत के सामान व दुपहिया वाहनों की बिक्री भी जोरों पर हुई। लोग त्यौहार पर जेवर के साथ नए डेग टीबी व वाहन भी घर लाए।
धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीद की मेन रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर लोगों ने सोने चांदी के आभूषण भी खूब खरीदे। आभूषण विक्रेता हर्षचन्द सेठ ने बताया कि सोने के आभूषण लोग खूब खरीद रहे हैं। ज्यादातर चूड़ी सेट, चेन, अंगूठी, कान की बाली, टाप्स व चांदी के गणेश लक्ष्मी भी खूब बिक रहे हैं। सोना 27280रुपये चांदी 39800रुपये, गिन्नी 22 हजार रुपये सिक्का 750रुपये में बिक रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने श्रंगार के भी सामान खूब खरीदे खपरैल बाजार में कास्मेटिक शॉप पर खरीद के लिए काफी भीड़ रही। वहीं बस स्टेशन रोड पर शहर के सबसे बड़े इलेक्ट्रानिक शोरूम पर भी ग्राहकों का तांता देर रात तक लगा रहा।