खड्डा में जंगल दस्यु गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर लुटेरों, डकैतों, वाहन चोरों व पुरस्कार घोषित अपर
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर लुटेरों, डकैतों, वाहन चोरों व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह एसओ गजेंद्र राय ने अपने हमराहियों के साथ भैसहा गांव के मंदिर के पास से जंगल पार्टी के सदस्य गंजी निषाद को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी सीओ खड्डा आरबी ¨सह ने पत्रकार वार्ता में दी। सीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक जंगल दस्यु किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कस्बे की तरफ आ रहा है। सूचना पर एसओ राय अपने हमराही सिपाही सुनील यादव, अभयप्रताप राय के साथ भैसहा मंदिर के पास पहुंचकर आने जाने वालों पर नजर बनाए रखे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस देखकर वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। इसके पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाश की पहचान गंजी निषाद पुत्र रामेश्वर गांव भेड़िहारी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। गंजी जंगल दस्यु का सदस्य है। सीओ ने कहा कि गिरफ्तार गंजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।