खौलते तेल में गिरी मासूम, गंभीर
कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली राय में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय कड़ाही में खौलते
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 11:54 PM (IST)
कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली राय में रविवार की देर शाम खाना बनाते समय कड़ाही में खौलते तेल में गिर जाने से एक दो वर्षीय मासूम बुरी तरह झुलस गई। बचाने के प्रयास में मां भी झुलस गई। परिजन आनन-फानन मां-बेटी दोनों को इलाज के लिए कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए दोनों को मेडिकल कालेज भेज दिया। गांव निवासी सजमाल की पत्नी दिलवर 42 शाम लगभग 7 बजे अपनी दो वर्षीय पुत्री जरीना को गोद में लेकर खाना बना रही थी। कड़ाही में तेल खौल रहा था। इसी दौरान अचानक मासूम खौलते हुए तेल में गिर गई। पल भर में ही बच्ची के शरीर का चमड़ा उतर गया। मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें