किसानों के साथ सरकार ने किया छल: राजकुमार
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कलवारी पट्टी गांव में गांव, गरीब व किसान मिलन समारोह का आयोजन क
कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के कलवारी पट्टी गांव में गांव, गरीब व किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच किसानों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता राजकुमार ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। सरकार के संरक्षण व चीनी मिल मालिकों की हठधर्मिता से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं मिल पा रहा। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का मुआवजा कुछ छोटे गांवों के किसानों को देने के बाद शेष किसानों को छोड़ दिया गया है। गरीबों के लिए पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में धांधली मची हुई है। पात्र गृहस्थी के तहत गरीबों, जरूरतमंदों के यूनिट को घटा कर अपात्रों का राशनकार्ड बनाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। ¨सह ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेक कांग्रेस की सरकार बनाएं। इसके बिना किसान, गांव व गरीब का भला नहीं होगा। कांग्रेस जिला अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब आलम ने लुभावने नारे व झांसे से सावधान रह कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान पांच किसानों शंभू राजभर, भंगी साहनी, भीमबली कन्नौजिया, रविन्द्र कुशवाहा, रामप्यारे कुशवाहा आदि को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। आयोजन जितेंद्र कन्नौजिया ने किया था। अध्यक्षता भगवंत कुशवाहा व संचालन जनाब आलम ने किया। इस मौके पर प्रकाश बहादुर, परशुराम यादव, बिग्गन कुशवाहा, ऊषा पांडेय, अजय यादव, स्वामीनाथ यादव, हीरालाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।