ट्रक का पहिया चोरी,तहरीर
कुशीनगर : थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर खड़े एक ट्रक के चारों पहिए को अज्ञात चोरों ने गुरुवार की
कुशीनगर : थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर खड़े एक ट्रक के चारों पहिए को अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात में चुरा लिया। इसकी जानकारी ट्रक मालिक को अगले दिन शुक्रवार की सुबह हुई। वाहन स्वामी ने मुकामी पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त बाजार निवासी हंसराज राव की ट्रंक सख्या यूपी 42 टी /3543 को चालक इनके दुकान के बगल में राष्ट्रीय राज मार्ग के सर्विस रोड पर खड़ा करने के उपरांत अपने घर चला गया। रात में अज्ञात चोरों में उक्त ट्रक को लकड़ी के गुटका पर खड़ा कर एक तरफ के चारों पहिए को ¨रग सहित खोल ले गए। सबसे अहम बात तो यह है की राष्ट्रीय राज मार्ग पर हमेशा लोगों का आवागमन होता रहता है, लेकिन चोरों ने इसका परवाह किए बिना ही घटना को अंजाम दिया। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ जितेंद्र यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। चोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।