भ्रष्टाचार को लेकर सर्वदलीय धरना
कुशीनगर: राशनकार्ड में गड़बड़ी व नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुक्रवार को उपनगर के गल्ला म
कुशीनगर: राशनकार्ड में गड़बड़ी व नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुक्रवार को उपनगर के गल्ला मंडी में तीन सभासद, भाजपा, सपा, कांग्रेस व हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सर्वदलीय धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि बीते माह जिन पात्रों के नाम राशनकार्ड जारी था उन्हें राशन मिला। इस माह उनका नाम व कार्ड संख्या सूची से गायब है। साथ ही कुछ लोगों के राशनकार्ड संख्या पर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया है। हियुवा जिला प्रभारी अजय गोविन्द राव ने कहा कि गरीबों का हक दिलाने के लिए आर-पार संघर्ष होगा। सपा नेता राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि राशनकार्ड की सूची में छेड़छाड़ करने का अधिकार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को कैसे मिल गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताहिर लारी ने कहा कि नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र ने कहा कि गरीबों के राशनकार्ड व यूनिट में हेराफेरी क्षम्य नहीं होगी। विजयलक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि बहुरुपियों को जनता सबक सिखाएगी। सभासदों का आरोप है कि राशनकार्ड बनवाने में गड़बड़ी की गई है। पात्रों का कार्ड काटकर अपात्रों का नाम दर्ज किया गया है। साथ ही पात्रों का यूनिट घटाया गया है।व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामअवध मद्धेशिया, धर्मेन्द्र राव, अमरचंद मद्धेशिया, अनिरुद्ध गुप्ता, पवन मोदनवाल, सभासद प्रतिनिधि ¨प्रस मद्धेशिया, सभासद संजय गुप्ता, सभासद ईश्वरचंद मद्धेशिया, सुदामा पटेल, भोला यादव, नवीन श्रीवास्तव, भूपेंद्र पांडेय, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा तुलस्यान व प्रतिनिधि राजू तुलस्यान ने कहा कि आरोप राजनीति से प्रेरित है। राशनकार्डों की फी¨डग चल रही है, कोई पात्र नहीं छूटेगा। अपात्रों का नाम सूची से बाहर किया जा रहा है।