महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप
कुशीनगर: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दरगौली के कठहवां टोला की एक 60 वर्षीय महिला द्वारा थाने में
By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 10:25 PM (IST)
कुशीनगर: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दरगौली के कठहवां टोला की एक 60 वर्षीय महिला द्वारा थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक 70 वर्षीय व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला द्वारा शनिवार को तहरीर देकर बताया गया कि गांव के निवासी एक 70 वर्षीय व्यक्ति अक्सर फब्तियां कसता है। दो दिन पहले अकेली पाकर वह अश्लील हरकत करने लगा। इस संबंध में थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव का कहना कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पीड़िता व आरोपी दोनों उम्र दराज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें