प्रधान के 2, सदस्य के 20 पर्चे खारिज
कुशीनगर : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण मतदान के लिए गुरुवार को ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की जांच
कुशीनगर : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण मतदान के लिए गुरुवार को ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूर्ण कर लिया गया। 60 ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए दाखिल 502 नामांकन पत्रों में से दो खारिज हुए जबकि 772 पंचायत सदस्य सीटों के लिए दाखिल 1089 पर्चो में 20 को खारिज किया गया। अन्ध्या ग्राम सभा में ग्राम प्रधान के लिए एक पर्चा खारिज किए जाने को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। ग्राम प्रधान पद के लिए डुमरी ग्राम सभा में दो पर्चे खारिज हुए। यहां रामकेश्वर व शंभू नाथ अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। पंचायत सदस्यों के 20 पर्चे जाति प्रमाण पत्र के अभाव तथा निर्धारित आरक्षण के विपरीत पर्चा दाखिल करने के कारण खारिज हुए। ग्राम सभा अन्ध्या की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां पर अमरनाथ खरवार ने खरवार जाति प्रमाण पत्र के आधार पर दावेदारी की थी। प्रमाण पत्र पर आधा दर्जन लोगों में आपत्ति की थी। आपत्ति निस्तारण के लिए एसडीएम एसपी शुक्ल, बीडीओ रामदेव पटेल तथा आरओ प्रदीप कुमार गौतम ने सामूहिक रूप से निर्णय के बाद उक्त पर्चा खारिज कर दिया।