नहीं दिलाया आवास व पेंशन, अब दे रहे भरोसा
कुशीनगर: वर्तमान समय में चल रहे पंचायत चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए चाहे जितना भी प
कुशीनगर: वर्तमान समय में चल रहे पंचायत चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए चाहे जितना भी पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। मतदाता भी अवसर चूकने वाले नहीं हैं। प्रत्याशियों से आमना सामना होने पर मतदाता सवालों की झड़ी लगा रहे हैं। जिनका उत्तर देना सभी प्रत्याशियों के बस की बात नहीं दिखाई देती। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के तमाम गावों में देखने को मिल रही है। जहां पूर्व में सत्ता में रहे लोगों से जनता का सीधा सवाल सामने आ रहा है। कि जब आप सत्ता में थे तब तो हमारी सुधि नहीं ली, ना तो आवास दिया और ना ही पेंशन। अब जब पुन: चुनाव आया है तो भरोसा दिलाने का काम कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रत्याशी अपनी धुन में अपने विकास कार्यों की गीत गाये जा रहे हैं। प्रत्याशी उन्हें लुभाने का तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं मतदाता भी कम बाजीगर नहीं हैं। अपने आश्वासनों के बल पर प्रत्याशियों के हौसले बुलंद किए हुए हैं। मतदाताओं ने उन्हें कितना पसंद किया है। यह तो मतदान के बाद चुनाव परिणाम आने पर ही पता चल सकेगा।