राज्य कर्मचारी बनाने की उठी मांग
कुशीनगर :उप्र कर्मचारी राज्य आंगनबाड़ी संघर्ष समिति कुशीनगर की बैठक रविवार को पूमावि फाजिलनगर के प
कुशीनगर :उप्र कर्मचारी राज्य आंगनबाड़ी संघर्ष समिति कुशीनगर की बैठक रविवार को पूमावि फाजिलनगर के प्रांगण में हुई जिसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जन्नत बानो ने की। संबोधित करती हुई बानो ने कहा कि आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा पहले ही मिल जाना चाहिए क्योंकि सरकार ने वादा भी किया था। कहा कि सरकार अब वादा खिलाफी कर रही है। इसके विरुद्ध निर्णायक संघर्ष के लिए शीघ्र ही रणनीति तय की जाएगी। इनसे दिन रात कार्य लिया जाता है और इन्हें जो मानदेय मिलता है वह ऊंट के मुंह जीरा साबित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इनके कार्य के आधार पर तत्काल मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही साथ राज्य कर्मचारी भी घोषित किया जाए। संचालन गीता कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर रंजीता भारती, पूनम देवी, कंचन श्रीवास्तव, सुनैना, सरिता वर्मा, मंजू चौधरी, सबिता, संध्या, बदामी देवी, सुशीला, खुदैजा खातून, विमला देवी, सुमन, इसरावती, अमरूलनेशा, मंशा, सुमित्रा, राधिका, गीता, मंजू, संगीता गुप्त आदि उपस्थित रहे।