सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को दी गई विदाई
कुशीनगर: विदाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कर्मचारी जिस दिन नौकरी में आता है, उसी दिन उसके सेव
कुशीनगर: विदाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। कर्मचारी जिस दिन नौकरी में आता है, उसी दिन उसके सेवानिवृत होने की तिथि भी निश्चित हो जाती है। सेवा काल में कर्मचारी सीमित दायित्वों में बंधा रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद घर परिवार के साथ ही समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यह बातें सेवानिवृत एडीओ पंचायत विपिन बिहारी ¨सह के विदाई के मौके पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र चौबे ने कही। कहा कि विदाई दुखद होती है, परंतु हर कर्मचारी को एक दिन इसका सामना करना ही पड़ता है। बुधवार की दोपहर स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ध्रुव दूबे ने कहा कि शासकीय कार्य में जो योगदान दिए हैं, उसके लिए बधाई के पात्र हैं। विपिन विहारी ने कहा कि मोतीचक में तैनाती के दौरान कर्मचारियों का जो स्नेह व सहयोग मिला वह मै जीवन भर भूल नहीं पाऊंगा। कर्मचारियों ने श्री ¨सह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बिरेंद्र जायसवाल, चंद्रकेश मिश्र, विजय कुशवाहा, रामचंद्र गुप्ता, श्रवण यादव, जितेंद्र मिश्र, अर¨वद कुंवर, यतेंद्र मोहन मल्ल, अशोक कुमार, विनोद दूबे, मनोज कुमार, आदि उपस्थित रहे।