भूमि विवाद में मारपीट, दस घायल
कुशीनगर : घोरठ में भूमि विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दस लोग घायल
By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 10:36 PM (IST)
कुशीनगर :
घोरठ में भूमि विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दस लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गांव के श्रीकांत व छेदी सगे पट्टीदार हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से पट्टे की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच कहासुनी में ही देखते बात बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसमें श्रीकांत, नीरज, सूरज, ममता, असरफ, राजेश, छेदी, सोनम, बबिता समेत दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष भवनाथ चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें