ढिबरी से लगी आग, महिला समेत दो मासूम जले
कुशीनगर: सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी जगदीश के बिन टोली में शुक्रवार की आधी रात में ढिब
कुशीनगर: सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी जगदीश के बिन टोली में शुक्रवार की आधी रात में ढिबरी से अचानक लगी आग में एक रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। साथ ही उसमें सो रही एक महिला समेत दो मासूम झुलस गए। इलाज के लिए ले जाते समय गंभीर रूप झुलसे दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक मासूम और उसकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विनोद की रिहायशी झोपड़ी के बगल में बरात आई थी। विनोद वहीं गए हुए थे। मध्य रात में झोपड़ी में जल रही ढिबरी अचानक गिर पड़ी, जिससे आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप ले लिया और विनोद की पत्नी ज्ञान्ती 32, बेटा विक्की 4 व बिट्टू 2 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों और बरातियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। झुलसे लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पडरौना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में बिट्टू की मौत हो गई। वहीं विक्की
और उसकी मां की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।