यज्ञ से होता है पर्यावरण शुद्ध
कुशीनगर: यज्ञ से पर्यावरण व वातावरण शुद्ध होता है। जब-जब दुष्टों का अत्याचार बढ़ा है, तब-तब इस देश क
कुशीनगर: यज्ञ से पर्यावरण व वातावरण शुद्ध होता है। जब-जब दुष्टों का अत्याचार बढ़ा है, तब-तब इस देश के ऋषियों ने यज्ञ के माध्यम से ही दुष्टों का विनाश किया है। यह बातें पूर्व विधायक अतुल ¨सह ने कही।
वे हाटा विकास खंड के पिपरा तिवारी में हो रहे शतचंडी यज्ञ में पहुंच कर हो रहे रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि हुई है, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की रक्षा की है। उन्होंने जाति-पात भेद-भाव को मिटा कर एक होने को कहा, भगवान राम ने सबरी के आश्रम में जाकर जूठे बेर खाकर समाज को एकता संदेश दिया था। इस दौरान भागवत चौहान, राजेश साहनी, प्रदीप शाही, मुन्ना ¨सह, पुल्लू ¨सह, रत्नेश ¨सह, राहुल, रमाशंकर तिवारी, दुर्गेश तिवारी, कन्हैया, महंथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।