Move to Jagran APP

बूथ चलो अभियान के तहत 17850 को दिलाई गई सदस्यता

कुशीनगर : राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के पहले दिन शुक्रवार को जि

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 10:57 PM (IST)
बूथ चलो अभियान के तहत 17850 को दिलाई गई सदस्यता

कुशीनगर : राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के पहले दिन शुक्रवार को जिले के सभी 2370 बूथों पर 17850 लोगों को भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी जनार्दन गुप्त ने बूथों का भ्रमण कर सदस्यता अभियान की जानकारी ली।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र की उपस्थिति में पडरौना देहात मंडल के बूथ पर सौ नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला प्रवासी ने कठकुइया, पडरौना देहात, तुर्कपट्टी, शिवपुर आदि मंडल का दौरा कर सदस्यता अभियान की जानकारी ली। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान के तहत पहले दिन शुक्रवार को जिले स्थित सभी 2370 बूथों पर 17850 नए लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो को देख लोग भाजपा से जुड़ने को सहर्ष तैयार हैं।

शेष दो दिनों में भी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सदस्य बनाए जाएंगे।

इस दौरान नंद किशोर नाथानी, वीरेंद्र बहादुर सिंह, संजय मिश्र, जय प्रकाश पांडेय, दीपलाल भारती, आशुतोष दीक्षित, प्रदीप पांडेय, विवेक पांडेय, योगेंद्र खरवार, आनंद मिश्र, केशवनाथ उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.